Site icon Yashbharat.com

शिवराज सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, 18 आईएएस अफसरों के तबादले

images 76

भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने सोमवार आधी रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनिंदा अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी है. कुल मिलाकर प्रदेश में 18 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं.

इंदौर के कमिश्नर संजय दुबे की नई पोस्टिंग श्रम विभाग के प्रमुख के पद पर की गई है. उनके स्थान पर राघवेंद्र कुमार सिंह को इंदौर का नया कमिश्नर बनाया गया है. वे अभी इंदौर में कमिश्नर कमर्शियल टैक्स के पद पर तैनात हैं. इंदौर नगर निगम कमिश्नर मनीष सिंह को उज्जैन और श्रीकांत पांडे को देवास कलेक्टर बनाया गया है.

बताया जा रहा है कि पिछले विधानसभा चुनावों में असंगठित कामगारों के वोटों ने सरकार बनाने में भरपूर सहयोग किया था इसीलिए शिवराज ने इन पर फोकस किया है. श्रम विभाग के तहत प्रदेश में डेढ़ करोड़ असंगठित कामगारों के रजिस्ट्रेशन के बाद उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है. सीएम का कहना है कि यदि असंगठित श्रमिकों तक सरकार अपनी बात पहुंचाती है तो उसे अगले चुनाव में सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता, इसी के तहत संजय दुबे को श्रम विभाग में लाया गया है.

Exit mobile version