त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए रेलवे चलाएगा ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेनें; यूपी-बिहार और पुणे का सफर होगा आसान

त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत: दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के लिए रेलवे चलाएगा ‘पूजा स्पेशल’ ट्रेनें; यूपी-बिहार और पुणे का सफर होगा आसान

बिजनेस / रेलवे डेस्क। आगामी त्योहारों (दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व) के सीजन में ट्रेनों में लगातार बढ़ रही लंबी वेटिंग लिस्ट और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई विशेष ट्रेनें चलाने और कई लोकप्रिय स्पेशल ट्रेनों के फेरे (Frequency) बढ़ाने का ऐलान किया है।

प्रयागराज-हडपसर (पुणे) के बीच चलेगी नई पूजा स्पेशल

रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज और पुणे (हडपसर) के बीच एक नई ‘पूजा स्पेशल ट्रेन’ शुरू करने का फैसला लिया है। यह ट्रेन त्योहारों के दौरान महाराष्ट्र और यूपी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेहद मददगार साबित होगी।

वलसाड-दानापुर स्पेशल के बढ़ाए गए फेरे

गुजरात से बिहार जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है।

त्योहारों में आसानी से मिलेगी कन्फर्म सीट

दीपावली और छठ पूजा के समय यूपी और बिहार जाने वाली लगभग सभी नियमित ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। रेलवे द्वारा अतिरिक्त कोच लगाने और स्पेशल ट्रेनें चलाने के इस कदम से यात्रियों को अंतिम समय में टिकट बुक करने और आरामदायक सफर में बड़ी मदद मिलेगी।

↑
Exit mobile version