Site icon Yashbharat.com

शिवपुरी में16 नए मरीज मिले, कोलारस विधायक का नौकर भी पॉजिटिव

Corona yashbharat

Corona yashbharat

शिवपुरी। Shivpuri Coronavirus Update : कोरोना का विस्फोट लगातार जारी है। गुरुवार को कुल 16 मरीज सामने आए हैं। इस तरह आंकड़ा बढ़कर 207 तक पहुंच गया है। इनमें कोलारस विधायक का नौकर पॉजिटिव आ गया है तो वहीं एचडीएफसी बैंक के 3 कर्मचारी आज फिर पॉजिटिव मिल गए हैं। उनके संपर्क में आया 1 ग्राहक भी पॉजिटिव हो गया है। जिला अस्पताल की एक नर्स पॉजिटिव आई हैं तो दूसरी तरफ जिला अस्पताल में तैनात चाइल्ड लाइन के कर्मचारी का बेटा भी पॉजिटिव आ गया है।

विवेकानंद कॉलोनी में जो पिता पुत्र पॉजिटिव आए थे उनके अशोक बिहार में रहने वाली पुत्र की चाची और उनकी बेटी पॉजिटिव आई है। इधर शहर के खुड़ा पर भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। आज शहर की सामाजिक संस्था मानव वेलफेयर सोसायटी के एक प्रमुख पदाधिकारी का बेटा पॉजिटिव आया है।

नवोदय विद्यालय का छात्र पॉजिटिव

खोड़ में जो छात्र पॉजिटिव आया है, वह नवोदय विद्यालय में पढ़ता है। लॉकडाउन के बाद ही वह अपने गांव खोड़ आ गया था। छात्र के पिता ने बताया कि वह कहीं भी बाहर नहीं गया है। हालांकि बालक के पिता पंडिताई करते हैं। दूरदराज तक कथा वाचने भी जाते हैं।

झांसी में हुई थी नाना की मौत

दिनारा में जो पॉजिटिव मरीज लड़की सामने आई है। उनके परिवार के लोग झांसी गए थे। यहां लड़की के नाना की मौत हो गई थी, जिसमें शामिल होने के लिए परिजन झांसी गए थे। लौटने के बाद कोरंटाइन हो गए थे। सैंपल कराया था, जिसमें लड़की पॉजिटिव आई है। इसी परिवार का बेटा झांसी में डॉक्टर भी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक नाना संक्रमित हो गए थे।

हलवाई खाना में पहुंचा संक्रमण

शहर के हलवाई खाना में भी संक्रमण पहुंच गया है यहां सीमेंट व्यवसायी पॉजिटिव हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पोस्ट आफिस के संक्रमित हुए एजेंट के संपर्क में आने के बाद उन्होंने सैंपल कराया था। जिसके चलते रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।

अब तक 12 मिले बैंक से बंद चल रही बैंक

शहर के माधव चौक के समीप स्थित एचडीएफसी बैंक में अब तक 12 मरीज सामने आ चुके हैं। सबसे पहले दो मरीज सामने आए थे। इसके बाद जैसे ही और दो मरीज सामने आए। प्रबंधन ने बैंक बंद कर सैनिटाइज कराई थी। बुधवार को जैसे ही एक साथ 5 मरीज और सामने आए उसके बाद बैंक पर स्वास्थ्य महकमे की टीम पहुंची और उसे बंद कर दिया है। बैंककर्मियों के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल भी लिए जाने का काम शुरू हो गया है। आसपास के कुछ दुकानदारों के भी सैंपल आज लिए गए हैं।

यहां आए पॉजिटिव

कोरोना के मरीज जहां मिले हैं, उन इलाकों में फिजिकल 1, प्रगति बाजार 1, दिनारा 1, अशोक बिहार कॉलोनी 2, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी 1, फिजिकल रोड 1, पुरानी शिवपुरी 1, छावनी शिवपुरी 1, तुलसी नगर 1, नाई की बगिया 1, शक्तिपुरम खुड़ा 1, खोड़ 1, माधव बिहार कॉलोनी 1, सुभाष कॉलोनी 1, महल कॉलोनी में 1 मरीज सामने आया है।

Exit mobile version