शिवपुरी में कलेक्टर और एसपी एक साथ कोरोना पॉजिटिव निकले

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर थमता नजर नहीं आ रहा है। यहां सिर्फ आम लोग ही नहीं बड़े अधिकारी भी कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। शिवपुरी में कलेक्टर और एसपी एक साथ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिले के शीर्ष अधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने से हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवपुरी के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के साथ उनकी धर्मपत्नी और बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं जिले के एसपी राजेश सिंह चंदेल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद घर में ही आइसोलेशन में चले गए हैं।
 

↑
Exit mobile version