शहडोल हादसा: ट्यूशन जा रही छात्रा को ट्रक ने कुचला

शहडोल । शहडोल में दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा दुर्घटना की शिकार उस वक्त हुई जब वह ट्यूशन के लिए जा रही थी। मृतक छात्रा का नाम चंचल गुप्ता है और वह किरण टॉकीज के नजदीक की रहने वाली थी। ट्रक भारत गैस कंपनी का था। दुर्घटना में छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा आज सुबह 7 बजे हुआ और ट्रक उस वक्त गैस सिलेंडर से लोड था।

दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव किया और ट्रक चालक आबिद खान की पिटाई की। लोगों ने ट्रक मे आग लगाने की कोशिश भी की। थाना प्रभारी कोतवाली रावेंद्र दुबे ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करते हुए ट्रक को जप्त कर लिया है।

↑
Exit mobile version