प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में की चुनाव की अंतिम आमसभा। जबलपुर। चुनावी सभा को संबोधित करने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज आगमन हुआ श्री मोदी ने भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में शाम 6:00 बजे गैरिसन ग्राउंड सदर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने पिछली कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की मध्य प्रदेश पिछले 55 वर्षों से बीमारू राज्य था, लेकिन शिवराज सिंह चौहान सत्ता में आने के बाद प्रदेश ने 15 साल में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। जिसमें बिजली उत्पादन, किसानों को 0% ब्याज पर कर्ज जैसे महत्वपूर्ण कदम शिवराज सरकार ने उठाए हैं। इसके साथ ही पूर्व मनमोहन सरकार को उन्होंने रिमोट कंट्रोल से चलने वाली सरकार कहा, मोदी का कहना था यूपी कार्यकाल में महज योजनाओं की घोषणा हुआ करती थी। लगभग 18,000 की योजनाएं अधर में लटकी हुई थी, मोदी सरकार बनने के बाद वरीयता के साथ पूरा किया। जिसमें गाडरवारा स्थित 12 हजार करोड़ की लागत से बनने वाला सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट भी है, वहीं मेक इन इंडिया की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने जबलपुर शहर को शस्त्र निर्माण में हब बनाने की भी बात कही। मोदी ने कहा की भाजपा सरकार ने आम आदमी की जिंदगी में बदलाव का काम किया है इसलिए आज जन-जन के मन में एक बार फिर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए मनस्थिति तैयार कर ली है। अभिभाषण के तत्काल बाद ही प्रधानमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए। प्रदेश में यह उनकी आखरी सभा थी। इस मौके पर मध्य प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित आसपास के भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
