शर्मनाक: चचेरे भाई ने ही की थी गैंगरेप के बाद नाबालिग की हत्या

सागर। बांदरी थाने के अंतर्गत जिझारपुरा गांव में दिल दहलाने वाली घटना का खुलासा हुआ तो उसने एक बार फिर समाज को शर्मसार कर दिया. गुरुवार की एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के जिंदा जलाकर मार डालने की घटना में मृतका ने हवस का शिकार बनने का विरोध किया तो उसके चचेरे भाई ने ही अपने दोस्त के साथ उसके ऊपर कैरोसिन डाल जला कर मार डाला. वैसे इस मामले में पुलिस पर आरोप है कि पहले उसने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की. इस कारण घटना के12 घंटे बीतने पर भी मृतका का शव पोस्टमार्टम को नहीं भेजा.

बांदरी थाना प्रभारी ने मामले को आत्महत्या का रूप देकर दबाने की भरपूर कोशिश की लेकिन मीडिया में खबर फैसले ही रिपोर्ट दर्ज की. एक आरोपी रविन्द्र चढ़ार को हिरासत में ले लिया है लेकिन उसकी औपचारिक गिरफ्तारी नहीं दिखाई है.वहीं मुख्य आरोपी फरार है।

पुलिस को मृतका के पिता ने बताया कि शाम के वक्त उनकी नाबालिग बेटी और उसका छोटा भाई घर पर अकेले थे. वह खुद अपनी पत्नी को साथ लेकर किसी निजी काम से बांदरी आये हुए थे. इसी बीच उनका भतीजा भगत रैंकवार जो पिछले कई सालों उनसे मनमुटाव रखता था, वहां आया. आपसी मनमुटाव के कारण भतीजे और उसके दोस्त रविन्द्र चढ़ार ने पहले तो नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कमरा बन्द कर कैरोसिन डाल कर उसे आग के हवाले कर दिया. उसी आग में मेरी बेटी की जलने से तड़प-तड़प कर मौत हो गई.

Exit mobile version