Site icon Yashbharat.com

वोटिंग के पहले ही हो गया था कार देने का वादा

qqqq

जबलपुर नगर प्रतिनिधि । चुनावी
सरगर्मी में पार्टियों के गिरगिट रूपी चेहरे
सामने आने लगे हैं शहर की 4 विधानसभा
सीटों पर टिकट के दावेदारों के लिए
भाजपा ने रायशुमारी शुरू की है
पर्यवेक्षकों ने दावेदारों के नाम लिफाफे में
सुरक्षित कर लिए हैं। विधायक रामेश्वर
शर्मा ने कहा कि संगठन में आज भी
लोकतांत्रिक व्यवस्था सतत रूप से
संचालित है जिसके चलते संगठन द्वारा
पदाधिकारियों से वोटिंग करवाई जा रही है
भाजपा में टिकट के काफी दावेदार निकल
आए। पर्यवेक्षकों के सामने हुई
पदाधिकारियों की रायशुमारी में ज्यादातर
दावेदारों ने दो विधानसभा क्षेत्रों पर दांव
खेला। सबसे ज्यादा दावेदारी उार और
पश्चिम विधानसभा सीट में देखने मिली।
पदाधिकारियों की वोटिंग में दावेदारी पक्की
करने फील्डिंग भी पूरी चुनाव की तर्ज पर
हुई। एक.एक वोट पर दावेदारों की नजर
टिकी रही। जिन पर संदेह हुआ वोटिंग के
बाद उनके हाव.भाव से उन्हें परखा गया।
कई दावेदारों ने तो मंडल अध्यक्षों को
समर्थन के बदले में ऑफर तक दे डाले।
दिवाली का चुनावी ऑफरए कार्यकर्ताओं
की बल्ले बल्ले

पूर्व क्षेत्र छोड़कर सभी से दावेदारी
भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने संगठन के सामने
विकल्प भी दिया। दावेदारी एक की बजाय दो.दो
सीटों पर कर दी। एक एमआईसी सदस्य ने तो पूर्व
विधानसभा छोघ्कर शहर की तीनों सीटों पर अपने
नाम के लिए समर्थन मांगा। वहीं दो चिकित्सकों ने
भी उार और पश्चिम सीट से अपना नाम रखा।
इसके अलावा पश्चिम सीट से अब तक अकेले
दावेदारी करने वालों ने उार विधानसभा सीट को
विकल्प के तौर पर रखा। वहीं कैंट और पूर्व
विधानसभा सीट के लिए कई दावेदार सामने आए
हैं। हर विधानसभा के लिए अलग.अलग वोटिंग
हुई। जो दावेदार वोटिंग करने वाले मापदंड में आए
उनसे खुद की बजाय दूसरे दावेदारों के नाम मांगे
गए। अधिकांश दावेदारों ने खुद मौके पर पहुंचकर
वोटिंग के नतीजों को अपने पक्ष में करने का प्रयास
किया

Exit mobile version