Congress List कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द ही घोषित कर सकती है। इसके लिए दो सितंबर से भोपाल में टिकट के दावेदारों को लेकर रायशुमारी होगी। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ब्लाक से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। इसके पहले गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने करीब डेढ़ घंटे बैठक की। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पहले उन सीटों के प्रत्याशी घोषित कर सकती है, जहां पार्टी को लंबे समय से हार का सामना करना पड़ रहा है।
इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तैयारी भी कर चुके हैं। इनकी सर्वे रिपोर्ट भी आ गई है। जिला प्रभारियों और संगठन मंत्रियों से भी संभावित दावेदारों को लेकर जानकारी ली जा चुकी है। स्क्रीनिंग कमेटी में इन सीटों को प्राथमिकता में रखकर रायशुमारी की जाएगी।











