भोपाल। वित्त विभाग के नए सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी का नतीजा प्रदेश के 3 लाख 15 हजार नियमित कर्मचारी भुगत रहे हैं। इन्हें अभी तक सातवें वेतनमान के एरियर्स की पहली किश्त नहीं मिल सकी है। यह किश्त मई 2018 में मिलनी थी जो नए सॉफ्टवेयर में रिकॉर्ड की एंट्री व दस्तावेज अपलोडिंग में आ रही दिक्कतों के कारण नहीं मिल रही है।
यह स्थिति सॉफ्टवेयर के स्लो चलने, बार-बार नेटवर्क फेल होने के कारण बनी है। अभी तक 1 लाख 35 हजार कर्मचारियों को ही पहली किश्त का लाभ मिला है। कर्मचारियों को पहली किश्त में 20 से लेकर 60 हजार रुपए तक मिलने थे।
प्रदेश में 4 लाख 50 हजार नियमित कर्मचारी हैं। इन्हें जुलाई 2018 से सातवें वेतनमान का लाभ मिला है। जबकि वेतनमान जनवरी 2016 से लागू हुआ। शासन ने बीच के 18 महीने के एरियर्स की राशि तीन साल (मई 2018, मई 2019 व मई 2020) में देने का निर्णय लिया है।
वित्त विभाग ने कर्मचारियों के वेतन, भत्ते, मेडिकल बिल आदि की स्वीकृति के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। इसके तहत इंटीग्रेडेट फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (आईएफएमआईएस) पर वेतन, भत्ते व एरियर्स से जुड़ी जानकारी की एंट्री की जा रही है, जो नेटवर्क फेल होने, सॉफ्टवेयर धीरे चलने के कारण तय समय पर नहीं हुई।
पहले यह काम मैनुअल होता था। वित्त विभाग ने पारदर्शिता लाने के लिए यह व्यवस्था शुरू की है लेकिन सिस्टम में बार-बार आ रही तकनीकी खामियां कई सवाल उठा रहीं हैं। ऐसा एरियर्स की राशि के भुगतान में ही नहीं हो रहा है बल्कि वेतन, भत्ते व दूसरे बिलों के भुगतान में भी हो रहा है।
विभाग ने ये की व्यवस्था
1 से 7 जुलाई तक एरियर्स की पहली किश्त देने के लिए दूसरे बिलों की स्वीकृति रोकी थी। जब काम पूरा नहीं हुआ तो इसकी अवधि एक सप्ताह और बढ़ा दी। तब भी काम ने रफ्तार नहीं पकड़ी। जैसे-जैसे एंट्री व दस्तावेज अपलोडिंग का काम पूरा हो रहा है, उसके हिसाब से कर्मचारियों को पहली किश्त जारी की जा रही है।
पहली किश्त नहीं मिली
मई में 18 महीने के एरियर्स की पहली किश्त मिलनी थी, जो अभी तक नहीं मिली। सॉफ्टवेयर में खामी के कारण ऐसा हो रहा है।
– एलएन शर्मा, उपाध्यक्ष मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ
15 दिन और लगेंगे
30 फीसदी कर्मचारियों को पहली किश्त दे चुके हैं, जो बचे हैं उन्हें जुलाई के आखिरी तक दे देंगे। नई व्यवस्था के तहत भुगतान में समय लग रहा है, लेकिन एक बार रिकॉर्ड ऑनलाइन हो गया तो कर्मचारियों को दिक्कत नहीं आएगी।
– मुकेश गुप्ता, आयुक्त कोष एवं लेखा मप्र
-
नालंदा विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच गूंजी स्वावलंबन और उद्यमिता की नई सोच,स्वदेशी जागरण मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ उद्यमिता सम्मेलन -
कटनी रेलवे स्टेशन के पास 72 बोतल अवैध विदेशी मदिरा जब्त, बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार -
माय फेवरेट कलर इज ब्लू… अनुष्का की फर्राटेदार अंग्रेजी सुन भावुक हुए कलेक्टर, गोद में उठाकर दिया स्नेह -
जबलपुर में अजाक्स की संभागीय बैठक, कर्मचारी हितों के मुद्दों पर मंथन -
हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत व्याख्यान एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित,भारतीय ज्ञान परंपरा में हिंदी भाषा एवं साहित्य की भूमिका पर छात्राओं ने रखे विचार -
घर-घर दस्तक और शिविरों के जरिए जलकर राहत योजना के लाभ दिलाने के प्रयास जारी,अब 10 अक्टूबर तक 50 प्रतिशत राहत का अवसर, बकायादार उपभोक्ताओं से समय रहते लाभ लेने की अपील -
निगमायुक्त ने ऑनलाइन राजस्व सेवाओं को समयबद्ध करने के दिए निर्देश,नामांतरण प्रकरणों के ऑनलाइन निराकरण में आई तेजी, 49 दिन में 369 प्रकरण निराकृत,लंबित नामांतरण प्रकरणों का 15 दिवस में निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश -
घर-घर दस्तक और शिविरों के जरिए जलकर राहत योजना के लाभ दिलाने के प्रयास जारी,अब 10 अक्टूबर तक 50 प्रतिशत राहत का अवसर, बकायादार उपभोक्ताओं से समय रहते लाभ लेने की अपील -
अतिक्रमण,अवैध निर्माण एवं अनधिकृत बैनर पोस्टर पर निगम प्रशासन की सख्ती जारी,विगत एक सप्ताह में 33 लोगों पर 15 हजार रूपये का वसूला जुर्माना,97 व्यवसायियों को नोटिस जारी, कबाड़ व्यवसायियों पर सीलिंग एवं सामग्री जब्ती की कार्रवाई -
सीएसपी कांड ब्रेकिंग -कुठला के चर्चित मामले में तीनों आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट जारी निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया समेत क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ हनफी के नाम से अलग-अलग वारंट -
निर्माणाधीन फॉरेस्टर ग्राउंड का खेल सचिव संजीव सिंह ने किया निरीक्षण: हॉकी एस्ट्रो टर्फ का लिया जायजा, अंतरजिला टूर्नामेंट आयोजित कराने के दिए निर्देश -
जनता के काम में देरी नहीं चलेगी”: कलेक्टर आशीष तिवारी ने विजयराघवगढ़ तहसील का किया औचक निरीक्षण, फर्द-बंटवारा में लापरवाही पर नायब तहसीलदार और रीडर को नोटिस -
जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित,इम्तियाज अली ने बताया—“कचरा समस्या नहीं, राजस्व और रोजगार का साधन है” -
आशीर्वाद के दीपों से जगमगाया कटनी, सेवा संकल्प का दिया जनभागीदारी से हुआ रोशन,चार प्रमुख स्थलों पर हुआ दीप प्रज्वलन, महाआरती के साथ हुआ भव्य समापन -
भोपाल के आदमपुर में ₹128 करोड़ से बनेगा ‘वेस्ट-टू-CBG’ प्लांट: 400 टन गीले कचरे से रोज बनेगी 18 टन बायोगैस -
जबलपुर में ‘स्वामित्व योजना’ का रास्ता साफ: ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी मुफ्त पक्की रजिस्ट्री, तहसीलदार बने उपपंजीयक -
निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया शुरू: सत्र 2027-28 के लिए 15 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन -
मंदिर के चांदी के मुकुट का हिस्सा चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, चोरी में प्रयुक्त बाइक जब्त -
कटनी आर्ट्स एण्ड कॉमर्स ऑटोनॉमस कॉलेज में “सेवा संकल्प अभियान 2026” का शुभारंभ -
आशीर्वाद के दीयों से जगमगाया कन्या महाविद्यालय, सेवा का लिया संकल्प
