जबलपुर। विजय नगर में नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, 20 साल पुरानी अवैध चौपाटी ध्वस्त। जबलपुर शहर में विजयनगर स्थित चौपाटी को अवैध करार देते हुए शुक्रवार को नगर निगम ने हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
सुबह-सुबह दल बल के साथ पहुंचे अतिक्रमण निरोधक दल ने बुलडोजर चलाकर विजयनगर सड़क के किनारे काबिज चौपाटी को हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान चौपाटी में खानपान के स्टॉल हटाते शेड को तोड़ना शुरू कर दिए। विजय नगर में नगर निगम ने चलाया बुलडोजर, 20 साल पुरानी अवैध चौपाटी ध्वस्त
