लोकसभा में भाषण देते वक्त मर्यादा भूले बीजेपी सांसद, जेपी नड्डा ने रमेश बिधूड़ी को जारी किया कारण बताओ नोटिस
लोकसभा में भाषण देते वक्त मर्यादा भूले बीजेपी सांसद, जेपी नड्डा ने रमेश बिधूड़ी को जारी किया कारण बताओ नोटिस। लोकसभा में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान पर बवाल मच गया है। विपक्ष ने इस बयान को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। साथ ही लोकसभा स्पीकर से रमेश पर कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, रमेश बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल पर थे। तभी बसपा सांसद दानिश अली को कोई टिप्पणी की। इस पर रमेश नाराज हो गए। उन्होंने दानिश अली के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।
जेपी नड्डा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रमेश बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। बीजेपी सांसद को 15 दिन में नोटिस का जवाब देना होगा।
सदस्यता रद्द की जानी चाहिए
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली को जो कहा है वह अत्यंत निंजनीय है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने माफी मांगी है, जो अपर्याप्त है। ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। पीएम मोदी कहते हैं नए संसद भवन की शुरूआत नारी शक्ति से हुई है, लेकिन रमेश बिधूड़ी ने इसकी शुरूआत की है। यह बीजेपी सांसद की नहीं बल्कि पार्टी की सोच है। हमारी मांग है कि रमेश की सदस्यता रद्द की जानी चाहिए।
MP Danish Ali writes to Lok Sabha Speaker Om Birla regarding the speech given in Lok Sabha by BJP MP Ramesh Bidhuri; says, "I request you to refer this matter to the committee of privileges under rule 227 of the rules of procedure and conduct of business in Lok Sabha for… pic.twitter.com/w2AwZvKK1e
एआईएमआईएस चीफ असदुद्दीन औवेसी ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, इस वीडियो में चौंकाने वाला कुछ नहीं है। मुझे भरोसा है कि इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। संभावना है कि आगे इसे भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। आज देश में मुसलमानों के साथ वैसा ही सुलूक हो रहा है। जैसे जर्मनी में यहूदियों के साथ किया जाता था।