Site icon Yashbharat.com

लॉक डाउन में पार्टी मना रहे 2 लड़के बरगी नहर में डूबे

थाना बरेला अन्तर्गत चौकी गौर में आज  दोपहर मे ग्राम कैलवास के पास कैनाल में 02 युवक एक यश* 19वर्षीय और 16 वर्षीय किशोर अविनाश नहर के पानी में डूब गए l पुलिस को आर्यन यादव उम्र 17 वर्ष निवासी ललित कालोनी ने बताया कि आज दोपहर लगभग 12 बजे अपने दोस्त अविनाश लाखरा उम्र 16 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी, सिविल लाईन, एवं यश उसरवर्से उम्र 19 वर्ष निवासी ललित कालोनी के साथ पार्टी मनाने पल्सर मोटर सायकिल एमपी 20 एनजे 9682 से गौर आये थे, सालीवाड़ा से बीयर लेकर ग्राम कैलवास नहर के किनारे बैठकर बीयर पिये, पीने के बाद सिगरेट लेने तीनों मोटर सायकिल से ग्राम कैलवास जा रहे थे, मोटर सायकिल यश चला रहा था, नहर किनारे-किनारे जा रहे थे अचानक मोटर सायकिल अनियंत्रित होने से तीनो मोटर सायकिल सहित गिर पडे, नहर के किनारे गिरने से अविनाश एवं यश नहर के पानी मे चले गये, जो डूबने लगे, जिन्हें उसने कूदकर बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाया,  दोनों डूब गये तो वह तैरकर बाहर निकल आया।

सूचना पर पहुची होमगार्ड की टीम की सहायता से तलाश करायी गयी, जिनके द्वारा तलाश करते हुये *यश का शव पानी से बाहर निकाला जा चुका है और अविनाश की तलाश की जा रही हैं।

Exit mobile version