लॉकडाउन बढ़ाने पर विचार, कई राज्यों और विशेषज्ञों ने मोदी सरकार से की अपील

नई दिल्ली. देश में जारी 21 दिन के लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है। सरकार के सूत्रों ने न्यूज  एजेंसी ANI को बताया कि केंद्र सरकार कई राज्य सरकारों और विशेषज्ञों की अपील के बाद इस पहलू पर विचार कर रही है।

इससे पहले तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी लॉकडाउन को 3 जून तक बढ़ाने का सुझाव दिया था, जबकि वे खुद एक हफ्ते पहले अपने राज्य को कोरोना फ्री घोषित करने की तैयारी कर रहे थे। उत्तरप्रदेश सरकार ने भी संकेत दिए हैं कि वह लॉकडाउन को बढ़ाएगी। राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा था कि हम 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म कर देंगे, ऐसा कह पाना अभी असंभव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को लॉकडाउन के बाद का एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने संकेत दिया था कि यह लॉकडाउन धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा।

अब तक 4 हजार 920 मामले: 8 दिन बाद में पहली बार कल संक्रमितों की संख्या घटी
देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 4 हजार 920 मरीज हो गए हैं। मंगलवार को 139 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से राजस्थान में 24, महाराष्ट्र-हरियाणा में 23-23, गुजरात में 19, मध्यप्रदेश-कर्नाटक में 12-12, प.बंगाल-पंजाब में 11-11, ओडिशा में 2, जबकि असम और आंध्रप्रदेश में 1-1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि संक्रमण दूसरी और तीसरी स्टेज के बीच पहुंच गया है। हालांकि, बीते 8 दिन में कल पहली बार ऐसा हुआ जब नए मामलों में कमी दर्ज की गई। दिन भर में 489 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। 28 मार्च को संक्रमितों की संख्या में 141 की बढ़ोतरी हुई थी। अगले दिन इसमें कमी आई और 115 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद हर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती गई।

यह बीमारी 27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुकी है। 137 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 386 बीमारी से उबर चुके हैं। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9 बजे तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल 4 हजार 421 मामले सामने आए हैं। इनमें से 3 हजार 981 मरीजों का इलाज चल रहा है। 325 ठीक हुए हैं, जबकि 114 की मौत हो चुकी है।

 अपडेट्स…

Exit mobile version