जबलपुर नगर संवाददाता। आज सुबह 10.30 बजे मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छ: के पैदल पुल से एक 22 वर्षीय महिला ने छलांग लगा दी इस घटना में महिला के मुंह,कान एवं पैरों मेंं गंभीर रूप से चोटें आई इस घटना की खबर जैसे ही आस पास के लो्रगोंं को लगी तो कुछ ही देर में घटना स्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई भीड़ में से किसी के द्वारा इस घटना की सूचना 108 को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उक्त वाहन द्वार महिला को गंभीर हालत मे विक्टोरिया अस्पताल के वार्ड नंबर 2 में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है अस्पताल प्रबंधन द्वारा इस घटना की सूचना जीआरपी को दी गई सूचनाके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी द्वारा महिला द्वारा उठाये गये इस आत्मघाती कदम के संबंध में कथन लेकर पूरे मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जीआरपी एवं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेलबाग थाने के अंतर्गत कदम तलैया की रहने वाली 22 वर्षीय मदीना बानों पति अकील का घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिससे वह घर मे बिना किसी को बताये 10.30 बजे मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छ: के पैदल पुल पहुंंची और वहां से महिला ने छलांग लगा ली जो पहले मौके पर खड़ी एक गाड़ी के उपर गिरने के बाद जमीन पर आ गई इस घटना में महिला के सिर एवं शरीर के अन्य अंगों में गंभीर रूप से चोटें आई जिसे बाद में 108 की मदद से उपचार के लिये विक्टोरिया अस्पताल लाने के बाद महिला वार्ड में भर्ती कराया गया जानकारी के मुताबिक महिला की हालत में सुधार है।