Site icon Yashbharat.com

रीवा के पास बस और ट्रक की टक्कर में क्लीनर की मौत, 20 घायल

itarsi accident 2017115 172128 05 11 2017 m

रीवा। जिले के चोरहटा थाने के अगडाल में बस और ट्रक की टक्कर में क्लीनर की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा सोमवार अल सुबह हुआ। टक्कर के बाद सड़क पर जाम लग गया था, जिसके बाद बस और ट्रक को हटवाकर रास्ता खुलवाया गया।

जानकारी के मुताबिक हादसा सतना-रीवा सीमा पर ओम फिलिंग पेट्रोल पंप के पास हुआ। सुबह 5:30 बजे ट्रक एमपी 09 एचएफ 4971 और बस एमपी 35 पी 0360 की जोरदार भिडंत हो गई। इसमें क्लीनर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक रीवा से सतना और बस सतना से रीवा की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस चालक के पैर भी कट गए।

वहां मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना डायल 100 और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Exit mobile version