Site icon Yashbharat.com

रीवा के पास टायर फटने से बस से टकराया ट्रक, 3 लाेगों की मौत, 6 घायल

04 02 2021 rewa accident 202124 182724

सिंगरौली जिले के बैढ़न से हनुमना होकर रीवा आने वाली सैफ ट्रेवल्स की बस से टायर फूटने के कारण एक ट्रक टकरा गया उक्त दुर्घटना में जहां 3 लोगों की मौत हो गई है वहीं 6 लोग घायल हो गए हैं घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में भर्ती कराया गया है जबकि मृतकों के शव का पंचनामा दर्ज कर पीएम के लिए उनके परिजनों का इंतजार पुलिस कर रही है घटना जिले के हनुमना थाना अंतर्गत पिपराही चौकी के सीधी और रीवा के बॉर्डर पर होनी बताई गई है।

क्या थी घटना

गुरुवार की सुबह तकरीबन 11:30 बजे सिंगरौली जिले के बैढ़न से चलकर हनुमना होते हुए रीवा जाने वाली से ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 17 पी09 77 उस समय दुर्घटनाग्रस्त पिपराही के समीप हो गई जब सामने की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक एमपी 20एच 5189 तार टूटने के कारण बस से टकरा गया जिसके कारण तेज रफ्तार की बस अनियंत्रित होकर पलट गई बस में सवार यात्रियों में जहां 3 लोगों की मौत हो गई है वहीं अन्य 6 घायल हो गए हैं घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में भर्ती कराया गया है।

देर से पहुंंची पुलिस

उक्त दुर्घटना की सूचना मिलने पर तकरीबन आधे घंटे से देर से पहुंची हनुमना पुलिस पहले तो यह पता लगाने में जुटी रही कि घटनास्थल सीधी जिले में हैं या फिर रीवा में, लंबी जद्दोजहद के बाद यह तय हो सका कि उक्त घटनास्थल रीवा जिले में है। जिसके बाद राहत कार्य चला कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया मृतक के शव का पंचनामा दर्ज कर शव पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमाना भेज दिया गया है।

Exit mobile version