Latest

रिपब्लिक भारत चैनल के एंकर विकास शर्मा का निधन, 3 दिन से आ रहा था बुखार, कोरोना को दी थी मात

मुंबई। रिपब्लिक भारत टीवी के जाने-माने एंकर विकास शर्मा (Vikas Sharma) का गुरुवार को निधन (Death) हो गया. वह पिछले तीन दिनों से बीमार चल रहे थे और गुरुवार शाम अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, शर्मा को बुखार से पीड़ित थे. कुछ दिनों पहले वह कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन इसे उन्होंने मात दे दी थी.

विकास शर्मा रात 9 बजे ‘ये भारत की बात है’ शो को प्रस्तुत करते थे. रिपब्लिक टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. अर्नब ने कहा कि यह उनके न्यूज नेटवर्क के लिए बहुत बड़ा नुकसान है. उन्होंने कहा कि विकास की एंकरिंग का अलग अंदाज था और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि अब विकास नहीं रहे.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम