Site icon Yashbharat.com

राहुल ने कार्यकर्ताओं को फोन करके पूछा, किसे बनाए राज्‍यों का CM

rahul 20171026 114843 26 10 2017

भोपाल। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए शक्ति प्रोजेक्ट के विजेताओं को फ़ोन कर पूछा है कि तीनों राज्‍यों में आप किसको सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं.

कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने तीन राज्यों में मुख्यमंत्री के चयन पर फैसले को लेकर एक अनूठी पहल की है. राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए शक्ति प्रोजेक्ट के विजेताओं को फ़ोन कर पूछा है कि तीनों राज्‍यों में आप किसको सीएम के तौर पर देखना चाहते हैं.

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी के नेतृत्‍व में कांग्रेस ने तीन राज्‍यों में अपनी सरकार के गठन की तैयारी तेज कर दी है. तीनों विधानसभा चुनावों में मिली बड़ी सफलता का श्रेय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मेहनत को जा रहा है. यही कारण है कि चुनाव जीतने के बाद अब राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से पूछा है कि वो तीनों राज्‍यों में किसे मुख्‍यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं. इसके लिए कांग्रेस अध्‍यक्ष ने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं को फ़ोन तक किया है. बताया जाता है कि कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को अपनी पसंद भी बता दी है. सभी राज्यो में विधायक दल की बैठक से पहले राहुल गांधी इस मसले पर कार्यकर्ताओं की राय जानना चाहते हैं.

Exit mobile version