‘PM मोदी के बनाए हाईवे पर रैलियां कर रहे और पूछ रहे उन्होंने क्या किया?’, राहुल गांधी पर भड़के CM सरमा
‘PM मोदी के बनाए हाईवे पर रैलियां कर रहे और पूछ रहे उन्होंने क्या किया?’, राहुल गांधी पर भड़के CM सरमा। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को दावा किया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो जिन-जिन राज्यों से होकर गुजर रही है, वहां कांग्रेस को बड़ा झटका मिल रहा है। विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि राहुल गांधी ने इस दुनिया में झूठ के अलावा कुछ भी नहीं सीखा है।
सीएम सरमा ने कहा, ‘जहां से भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकल रही है, वहां कांग्रेस का पतन हो रहा है। अब वह उत्तर प्रदेश जा रहे हैं, लेकिन उनका अखिलेश यादव से मतभेद हो रहा है। जहां भी न्याय यात्रा जाएगी, वहां कांग्रेस के साथ अन्याय होगा।’
राहुल पर साधा निशाना
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी कहते हैं कि पीएम मोदी ने क्या किया? राहुल और प्रियंका गांधी उसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैलियां कर रहे हैं, जिसे पीएम मोदी ने बनाया है। राहुल ने दुनिया में झूठ बोलने के अलावा कुछ भी नहीं सीखा है। राहुल गांधी एक जोड़े के तौर पर भारत का दौरा कर रहे हैं। जब उन्होंने पहली बार भारत का दौरा किया था, तो वे तीन राज्यों में चुनाव हार गए थे। इस बार वह पूरा देश हार जाएंगे।’

