Site icon Yashbharat.com

राष्ट्रीय राजमार्गों पर खुलेआम परोसी जा रही शराब

sharabb

जबलपुर,प्रतिनिधि । सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राष्ट्रीय राजमार्गों से शराब दुकानें तो हटा दी गई, लेकिन अब उसकी जगह अवैध शराब के अड्डे खुल गए हैं जहां से चोरी छिपे शराब परोसी जा रही है। दिन हो या रात कभी भी यहां पर आसानी से किसी भी ब्रंाड की शराब मिल जाएगी यूं तो शहर के आसपास के बहुत से क्षेत्र शराब तस्करी का अड्डा बन चुके है इनमें से एक एन एच 7 स्थित तिलवारा क्षेत्र भी है, जहां खुलेआम शराब बेची जा रही है। शाम होते ही यहां शहर के युवाओं का जमघट हो जाता है जो खुले आम जाम से जाम टकराते देखे जा सकते हैं। यहां के ढाबे अहाते में बदल जाते हैं।
मदमस्त युवा बन रहे हादसों के शिकार
जन्मदिन की खुशियां मनाने के लिये युवाओं की टोली तिलवारा स्थित ढाबों में पहुंच जाया करती है। अवैध शराब के सेवन से ये युवा मस्ती में चूर विवाद करते भी देखे जा सकते है। हाईवे होने के कारण ये वाहनों की चपेट में भी आ रहे हैं।
पुलिस बेखबर
तिलवारा पुल के समीप फल फू ल रहे शराब के इन अड्डों में सीधे पहुंचतें न हैं पर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं है। या जानबूझकर अनजान बनी है। या फि र पुलिस के संरक्षण में शराब परोसी जा रही है।

ये था सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने हाईवे पर सजी शराब दुकानों को पांच सौ मीटर दूर कर दिया गया था हालांकि शहर के बीच से गुजरने वाले हाईवे पर लगी शराब दुकानों को इस आदेश से राहत दी गई थी। जिसके बाद प्रशासन ने इन शराब दुकानों को हटवा दिया था। लेकिन अब अवैध अडड़े गुलजार होने से युवा पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रही है।

Exit mobile version