Site icon Yashbharat.com

राजेश तिवारी को नरसिंहपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया

tras

जबलपुर। चुनाव के बीच पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा एएसपी व सीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले की सूची आ गई। पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आज अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है, जिसमें भोपाल में पदस्थ राजेश तिवारी को नरसिंहपुर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, वहीं नरसिंहपुर में पदस्थ देवेन्द्र सिंह राजपूत को भोपाल मुख्यालय स्थानान्तरित किया गया है
इसके अलावा जबलपुर एजेके थाना में पदस्थ डीएसपी देवीसिंह ठाकुर का दतिया तबादला किया गया है, इसके अलावा केन्ट थाना के सीएसपी मुकेश अबिद्रा का तबादला डीएसपी पुलिस मुख्यालय किया गया है, उनकी जगह दतिया से किशन बाबू उपाध्याय को केंट सीएसपी भेजा गया है।

Exit mobile version