जबलपुर नगर संवाददाता। मुंबई के कांदीवली के रहने वाले एक 16 वर्षीय किशोर को उसके परिजनों ने किसी बात को लेकर डांट दिया जिससे वह नाराज होकर स्टेशन भाग कर आया और वहां से किसी ट्रेन में सवार होकर इटारसी तक आया जहां से उसने जबलपुर की ओर आने वाली राजकोट एक्सप्रेस मेे सवार होकर जबलपुर पहुंचा उक्त ट्रेन मदनमहल स्टेशन में आने के बाद जब आरपीएफ के एएसआई सुनील मिश्रा चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान वह रोते हुये स्टेशन मे मिला। आरपीएफ ने किशोर से पूछताछ करने के बाद उनके द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई परिजनो के आने तक आरपीएफ ने सुरक्षा की दृष्टी से उसे चाईल्ड केयर के सुपुर्द कर दिया गया।
राजकोट एक्सप्रेस में रोता हुआ नाबालिग

