Site icon Yashbharat.com

यूक्रेन की लडकी को हुआ यूपी से हुआ प्‍यार, तो पीएम और सीएम को लिखा पत्र

ukraine

नई दिल्ली। यूक्रेन की एक युवती ने बागपत में रहने वाले अपने प्रेमी से शादी करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक से मदद की गुहार की है। वेरोनिका नाम की इस महिला ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से भी मदद मांगी है क्योंकि उसका वीजा खत्म हो रहा है और बागपत के डीएम ने उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट नहीं दिया है।

वे पिछले 35 दिनों से अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं। यूक्रेन की युवती वेरोनिका खलेबोवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ दिलाने की लगाई गुहार लगाई है। इसके साथ ही वेरोनिका ने ट्वीट कर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी पूरा मामला बताया है।

महिला का कहना है कि वह बागपत के युवक अक्षत त्यागी से प्रेम करती है और उससे शादी करने के लिए बागपत आई है। मगर, सभी जरूरी दस्तावेज दिए जाने के 35 दिनों बाद भी उसे मैरिज सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जा रहा है। बताते चलें कि अक्षत रूसी भाषा सीखने रूस गया था। वहीं उसकी मुलाकात टूरिस्ट स्टूडेंट वेरोनिका से हुई। वेरोनिका और अक्षत की मुलाकात प्यार में बदल गई। भारत आकर दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया।

वेरोनिका ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत बागपत एडीएम कोर्ट में शादी के लिए अर्जी दी। मगर, बागपत के अधिकारी उन्हें पिछले एक महीने से चक्कर कटवा रहे हैं। उसके वीजा की मियाद भी खत्म होने वाली है। मगर, डीएम और प्रशासनिक अधिकारी उसकी सुनने को तैयार नहीं हैं। वेरोनिका का वीजा 13 अगस्त को एक्सपायर हो रहा है। इस बीच दोनों फिर डीएम कार्यालय पहुंचे और मैरिज सर्टिफिकेट जारी करने की गुहार लगाई।

वेरोनिका ने ट्वीट कर कहा कि डीएम का स्टेनो रिश्वत मांग रहा है और डीएम ऋषिरेंद्र ने उसके साथ अभद्रता की है। अक्षत ने कहा कि जब हम डीएम से मिले, तो उन्होंने कहा कि यूक्रेन को ब्लैक लिस्ट किया गया है, लिहाजा उनकी शादी संभव नहीं है।

Exit mobile version