Site icon Yashbharat.com

मेंने प्यार इसी से किया है और शादी भी इसी से करूंगा, लड़के वालों के सामने दी लड़की पक्ष को धमकी

2018 3image 11 37 363789840shadi ll

जबलपुर । जिले के समीपी कुंडम थाना के बघराजी में लड़की देखने आये कुछ लोगों के सामने गांव के एक युवक ने लड़की पक्ष को धमकी देते हुये कहा कि तुम लोगों ने इनसे शादी की तो ठीक नहीं होगा।युवक ने लड़की पक्ष से कहा कि में लड़की से प्यार करता हूं और शादी भी करूगां यदि आप लोग यह रिस्ता करोगे तो ठीक नहीं होगा।

धमकी देने के युवक मौके से फरार हो गया। बाद में लड़की पक्ष द्वारा युवक के विरूद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई पुलिस ने फरियादी पक्ष की पूरी व्यथा सुनने के बाद आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

इस संबंध में बघराजी पुलिस ने बताया कि बरेला थाना के अंतर्गत पड़वार गांव के रहने वाला एक चक्रवर्ती परिवार बघराजी में अपने अपने लड़के का रिस्ता तय करने के लिये आया हुआ था। लड़के पक्ष के लोग लड़की के घर पहुंचे वहां पर लड़की पक्ष द्वारा उनका स्वागत कर चाय नास्ता एवं भोजन कराया जा रहा था

इसी दौरान गांव का रहने वाला22 वर्षीय नन्ना उर्फ सुरेंन्द्र पिता रमेश चौधरी लड़की वालों के घर पहुंचा और धमकी देते हुये लड़की पक्ष से बोला की तुम लोगों ने यदि यह रिस्ता तय किया तो ठीक नहीं होगा में इससे प्यार करता हूं और शादी भी इसी से करूंगा जब यह बात मौजूद लड़के पक्ष ने सुनी तो वह सन्न रह गये और सभी रस्में अधूरी कर वह जाने लगे तो लड़की पक्ष ने उनसे बहुत आरजू मिन्नतें की किन्तु युवक की धमकी से वह अपने घर चले गये।

युवती ने थाने पहुंच कर दर्ज कराई रिपोर्ट
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि लड़के पक्ष के जाने के बाद युवती सीधे पुलिस चौकी पहुंची और अपने साथ हुये इस पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया पुलिस ने पीड़िता की पूरी दांस्ता सुनने के बाद धमकी देने वाले युवक के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करने के बाद उसकी गिरफ्तारी के प्रयास करने में लगी हुई है।

Exit mobile version