मार्बल रॉक मैराथन में श्रीजानकीरमण महाविद्यालय ने जीते सर्वाधिक पुरुस्कार
जबलपुर. मार्बल रॉक मैराथन के विराट आयोजन में श्रीजानकीरमण महाविद्यालय ने चार पुरस्कार जीते हैं. जिसमें महाविद्यालय के अध्यक्ष शासी निकाय शरदचंद पालन ने 86 साल की उम्र में 05 किलोमीटर की दौड़ को पूरी कर 5000 हजार रुपये का इनाम जीता एवं कैंसर पीडित डॉ.अंजली शुक्ला एवं थैलीसीमिया पीडि़त विश्वजीत पटेल ने भी दौड़ पूरी की एव 5-5 हजार रुपये के नकद इनाम प्राप्त किये.
महाविद्यालय की तीन छात्राएं श्रुति शुक्ला, मौनिका चौरसिया, वर्षा पाठक को भी नकद पुरुस्कार प्रदान किये गये. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, डॉ आनंद सिंह राणा, डॉ.कौशल दुबे, मनोज चैरसिया, नीरज पटेल, सुजाता सोधिया, साक्षी जैन आदि उपस्थित थे.