Site icon Yashbharat.com

मारपीट से व्यथित युवक ने फांसी लगाकर जान दी परिजन लगा रहे मारपीट का आरोप

yashbharat mono

जबपलुर मुनप्र। रामपुर छापर के अन्तर्गत छापर विजयनगर निवासी एक 26 वर्षीय युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं। परिजनों का आरोप है कि युवक और उसकी माँ के साथ मारपीट की गई थी। जिससे व्यथित होकर युवक ने यह कदम उठाया बहरहाल पुलिस प्रारंभिक जांच पड़ताल कर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के उपरांत पीएम के लिए भेज दिया है।

यह है मामला
इस संबंध में गोरखपुर थाना प्रभारी इंन्द्रमणी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि छापर विजय नगर ने नितिन ठाकरे अपने माँ और बहन के साथ रहता था कुछ समय पूर्व नितिन की एक बहन को क्षेत्र का ही रहने वाला रोहित नामक युवक भगाकर ले गया था। तभी से इन लोगों के बीच बुराई चल रही थी। मृतक नितिन ठाकरे की बहन ने आरोप लगाते हुए बताया कि गत शाम रोहित का भाई राजेश सोनी उसकी माँ और कुछ लोग नितिन के घर पहुंचे तथा नितिन और उसकी माँ आशा ठाकरे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मारपीट करने के बाद ये लोग धमकी देते हुए वहां से चले गये। बाद में नितिन इस घटना से इतना व्यथित हो गया। कि उसने खुद को कमरे में बंद करके फांसी लगा ली और आत्महत्या कर लींं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रारंभिक जांच पड़ताल भी शुरू कर दी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया है। हांलाकि थाना प्रभारी का कहनां है कि मृतक परिजनों द्वारा लगाये जा रहे आरोपों की जांच गंभीरता से की जा रही है। लेकिन यह बात गले नहीं उतर रही कि जो युवक मृतक की बहन को भगा कर ले गया है। वह खुद घर से फरार है मृतक के परिजनों का आरोप है कि रोहित द्वारा नितिन की बहन को भगा कर ले जाने के बाद से अक्सर गाली गलौज दोनों परिवारों के बीच होती थी। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर हरी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।

Exit mobile version