Site icon Yashbharat.com

महिला अधिवक्ता से होटल में गैंगरेप, आरोपी ने वीडियो भी बनाई

images 76

मेरठ। गढ़ मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी महिला अधिवक्ता के साथ मेरठ के होटल में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वीडियो बनाकर नशे की हालत में महिला अधिवक्ता से कई कागजों पर साइन भी कराए गए। पुलिस में शिकायत करने पर महिला अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी दी गई। एसपी क्राइम रामअर्ज ने कार्रवाई के लिए मेडिकल पुलिस को निर्देश दिए हैं।

गढ़ मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी महिला अधिवक्ता की उसके क्षेत्र में रहने वाले सोनू नामक युवक से जान पहचान हो गई। युवक ने दोस्ती कर प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक ने महिला अधिवक्ता को मेडिकल थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित एक होटल में बुलाया।

इसके बाद उसे नशीला पदार्थ देकर अपने दो दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वीडियो बना ली। जब महिला अधिवक्ता ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। सोमवार को महिला अधिवक्ता अपने परिवार व कई अधिवक्ताओं के साथ एसएसपी आफिस पहुंची। एसपी क्राइम राम अर्ज को शिकायती पत्र सौंपा। मामले की जांच मेडिकल पुलिस को दी गई है। मेडिकल पुलिस को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

आरोपी मांग रहा पांच लाख रुपये

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में उससे कई कागजों पर साइन भी कराए। अब आरोपी कह रहा है कि वह उससे शादी कर चुकी है। अगर उससे पीछा छुड़ाना है तो पांच लाख रुपये दे।

Exit mobile version