Site icon Yashbharat.com

मशहूर अभिनेता रजा मुराद बने सरकारी गवाह, दर्ज कराए बयान

IMG 20200916 WA0016

भोपाल. मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल Bhopal में बच्चियों के यौन शोषण (Minor girls raped) के बहुचर्चित प्यारे मियां केस में मशहूर अभिनेता रजा मुराद  (Actor Raza Murad) भी लपेटे में आ गए हैं. रजा मुराद भोपाल के श्यामला हिल्स थाने पहुंचे और प्यारे मियां पर दर्ज धोखाधड़ी के केस में अपना बयान दर्ज कराया. इस केस में पुलिस (Police) ने उन्हें सरकारी गवाह बनाया है.

जिस फर्जी सोसायटी में रजा मुराद को सदस्य बनाया गया था, प्यारे मियां ने उस सोसाइटी में फर्जी तरीके से रजा मुराद के जाली साइन किए थे. मुराद ने अपने बयानों में बताया कि वह अंग्रेजी में साइन करते हैं और अपना पूरा रजा मुराद नाम लिखते हैं. जबकि प्यारे मियां ने उनके जाली साइन कर सिर्फ रजा नाम लिखा है. पुलिस ने अब इस बयान को केस डायरी में शामिल किया है.

रजा मुराद के जाली साइन

रजा मुराद ने बताया कि उनका भोपाल के अंसल अपार्टमेंट में एक फ्लैट है. इसमें वह कभी भी नहीं रहे. लेकिन यहां फ्लैट होने के कारण वो अपार्टमेंट की मुख्य सोसाइटी के सदस्य हैं. प्यारे मियां ने इसकी आड़ में जो फर्जी सोसाइटी बनायी है,उसमें वह कभी सदस्य नहीं रहे. रजा मुराद ने बताया कि उन्होंने पूरी सच्चाई पुलिस को अपने बयानों में बताई. पुलिस से उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है. उनका कहना है वह कभी भी प्यारे मियां की फर्जी सोसाइटी के सदस्य नहीं रहे हैं.

Exit mobile version