Site icon Yashbharat.com

ममता बनर्जी के खिलाफ लड़ेंगे सुबेंदु अधिकारी, भाजपा ने जारी की 57 प्रत्याशियों की पहली सूची

06 03 2021 bjp list in west bangal

कोलकाता West Bengal Assembly Election। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो चुकी है। तृणमूल कांग्रेस के बाद आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा ने फिलहाल 57 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। वहीं बागमूंदी सीट को AJSU के लिए छोड़ा है।

 

गौरतलब है कि शुक्रवार को ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पश्चिम बंगाल पहुंचने वाले हैं और कोलकाता में विशाल चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

 

Exit mobile version