मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में सामाजिक संस्थाओं ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। डेढ़ साल पहले मकर संक्रांति पर राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम में मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों की मौजूदगी में बड़ी धूमधाम से प्रदेशभर में यह अभियान शुरू किया गया था।
मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए एक साथ इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर के केन्द्रों को संबोधित कर नागरिकों से बातचीत भी की थी। उस दिन मंत्री, अफसर, सामाजिक संगठनों और उद्योगपतियों ने बढ़-चढ़ कर सहयोग करने की घोषणाएं की थीं।
जल्द हो गया मोहभंग
गैर सरकारी संगठनों का दो-तीन महीने में ही इन केन्द्रों से मोहभंग हो गया। पहले यह मांग भी उठी कि इन केन्द्रों को सरकार सीधे चलाए, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। समाज का सहयोग भी नहीं मिला। इसलिए धीरे-धीरे सामाजिक संस्थाओं ने जवाबदारी से अपने हाथ खींचना शुरू कर दिए। इस कारण सरकार को मन मारकर इन केंद्रों को बंद करने का फैसला करना पड़ा।
प्रदेश में बचे गिने-चुने केन्द्र
प्रदेश भर में खोले गए करीब पौने दो सौ केन्द्रों में भी कमोबेश यही स्थिति है। आधे से ज्यादा केन्द्र पहली सालगिरह भी नहीं मना पाए। प्रदेश में अब बमुश्किल उंगलियों पर गिनने लायक केन्द्र ही रह गए हैं। भोपाल में अब आधा दर्जन में से महज दो केन्द्र ही चल रहे हैं।
इनमें संजय तरण पुष्कर कोहेफिजा और कॉन्सेप्ट स्कूल टीटी नगर हैं, इसलिए जिला प्रशासन की ओर से गोविंदपुरा, स्वर्ण जयंती पार्क, बैरागढ़ और पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित केन्द्रों की तालाबंदी की औपचारिक घोषणा कर दी गई। पिछले आठ माह से इन केंद्रों में गतिविधियां ठप पड़ी थीं।
यह था कान्सेप्ट
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार यह अनूठा प्रयोग राज्य आनंद संस्थान ने शुरू किया था। कान्सेप्ट यह था कि समाज के संपन्ना लोगों के पास यदि दैनंदिनी उपयोग की वस्तुएं अतिरिक्त हैं तो वे उसे इन केन्द्रों पर छोड़ जाएं। मसलन कपड़े, गद्दे, कंबल-चादर, बर्तन एवं फर्नीचर आदि। जिन्हें जरूरत है वे इन केन्द्रों से यह सामान उठा ले जाएं। शुरुआती उत्साह के कारण डेढ़-दो महीने ही यह प्रयोग ठीक ढंग से चल पाया।
सामाजिक संस्थाओं की अरुचि
हां, यह सही है कि सामाजिक संस्थाओं की अरुचि के चलते राजधानी के चार केन्द्रों को बंद करने का फैसला किया है। अब यहां मात्र दो केन्द्र ही बचे हैं।
-
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास -
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 16 युवक-युवतियां मिले नेचरल हाई और आवां स्पा सेंटर में कार्रवाई, अनैतिक सामग्री, टैबलेट व शराब की बोतलें बरामद -
उद्योगपति मदन लाल ग्रोवर पंचतत्व में विलीन गमगीन माहौल में पुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने दी मुखाग्नि, अंतिम विदाई में उमड़ा शहर -
कश्यप जयंती पर धूमधाम से निकला जुलूस, कसौधन समाज ने दिखाई एकजुटता -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कोतवाली पुलिस ने 2018 से फरार स्थायी वारंटी को रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार -
गणेश उत्सव की धूम: विसर्जन से पहले पंडालों में उमड़ा आस्था का सैलाब,गणेश चौक के पारंपरिक मेले में शनिवार रात हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, शहरभर के पंडालों में देर रात तक दर्शन का सिलसिला -
जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने सुभाष चौक में लगा विशेष शिविर,निगम कार्यालय का कैश काउंटर शनिवार को भी रहा जारी, रविवार को भी मिलेगी भुगतान सुविधा
