मप्र सरकार ने आनंदम् केंद्रों की तालाबंदी का किया फैसला
भोपाल। नवगठित आनंद विभाग के तहत प्रदेशभर में धूमधाम से खोले गए आनंदम् केन्द्रों (आनंद की दीवार) को चलाने में सामाजिक संस्थाओं की अरुचि देख सरकार ने उन्हें बंद करने का फैसला कर लिया है। राजधानी में प्रारंभ से ही ठप पड़े चार केन्द्रों को औपचारिक तौर पर तालाबंदी का निर्णय हो गया है। इसी तरह जिलों में खोले गए ज्यादातर केन्द्र भी ठप हैं।

