Site icon Yashbharat.com

मध्‍य प्रदेश में कोरोना से बिगड़े हालात, एक दिन में 797 पॉजिटिव, 74 दिन का टूटा रिकार्ड

images 50 1

Corona in Madhya Pradesh : रैलियों, धार्मिक-सामाजिक और सरकारी आयोजनों में हुई लापरवाही के दुष्प्रभाव अब दिखाई दे रहे हैं। प्रदेश में कारोना मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। सोमवार को जारी हेल्‍थ बुलेटिन के अनुसार रविवार कोे प्रदेश भर में 797 मरीज मिले हैं। पिछले 74 दिन बाद में एक दिन में मरीजों की यह सबसे ज्यादा संख्या है। इसके पहले 30 दिसंबर को प्रदेश में 866 मरीज मिले थे। तब से मरीजों की संख्या आज मिले मरीजों से कम ही रही है। चिंता की दूसरी बात यह है कि प्रदेश में संक्रमण दर यानी जांचें गए सैंपल में पॉजिटिव का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। रविवार को 14,605 सैंपलों की जांच में 797 मरीज मिले हैं। यानी संक्रमण दर 5.4 फीसद रही। भोपाल में संडे को 199 और सोमवार को 196 मरीज मिले हैं।

Exit mobile version