मध्य प्रदेश में सख्ती शुरू : घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूरी

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज गृह विभाग ने प्रदेश मे मास्क को अनिवार्य कर दिया है। मतलब अब बिना मास्क के घर से बाहर निकलने पर आपको मुश्किल हो सकती है। इसी तरह सार्वजिनक स्थल बाजार तथा अन्य स्थानों पर सोशल डिस्टसिंग का पालन अनिवार्य किया गया है तथा इसका प्रचार प्रसार करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।

Exit mobile version