मंत्री पारस जैन ने कहा-राजनीति करना है तो कुंवारा रहना पड़ेगा, मचा बवाल
खंडवा। चुनावी वर्ष में भाजपा के मंत्री और विधायकों को बयानबाजी पर प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तक ने कई बार हिदायत दी है लेकिन इसके बावजूद नेताओं के अजीबो गरीब बयान रोजाना चर्चित हो रहे हैं. पिछले चार दिवसीय प्रवास पर खंडवा पहुंचे मंत्री पारस जैन ने खंडवा में अब एक अजीबो-गरीब ब्यान दिया है. मंत्री का कहना है कि अगर राजनीति करना है तो कुंवारा रहना पड़ेगा. यानी शादी-शुदा लोग बेहतर ढंग से राजनीति नहीं कर सकते. हालांकि मंत्री ने इसे निजी विचार बताया है. मंत्री के इस बयान ने नई बहस को जन्म दे दिया है.
ऊर्जा मंत्री पारस जैन शुक्रवार को खंडवा में लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान करने आए थे.पारस जैन खंडवा के प्रभारी मंत्री भी हैं. पारस जैन का कहना है कि ऐसे लोगों को ही सांसद और विधायक बनाना चाहिए जो शादीशुदा नहीं हैं. उन्होंने तर्क देते हुए कहा कि शादीशुदा लोग परिवार की चिंता करते हैं.फिर जब परिवार बढ़ जाता है तो बच्चों की शादी की चिंता करने लगते हैं.

