मंडियों में उपज बेचने कागजी प्रक्रिया की जगह ऑनलाइन सेवा होगी शुरू
व्यापारी घर से प्राप्त या जारी कर सकेगें अनुज्ञा
जबलपुर प्रतिनिधि। जिले सहित प्रदेश भर की मंडियों में उपज बेचने वाले व्यापारियों को एक जनवरी से कागजी प्रक्रिया की जगह ऑनलाइन सेवा का लाभ मिलेगा। व्यापारियों को अपने माल का परिवहन करने ई टीपी मिलने लग जाएगी। व्यापारी अपने घर से भी ई टीपी यानी अनुज्ञा को जारी व प्राप्त कर सकेगा। हालांकि जिन लोगों को इस सिस्टम की जानकारी नहीं होगी, उनके लिए मंडी के माध्यम से काम पूरे किए जाएंगे। यह पूरा सिस्टम बैंक की तर्ज पर विकसित किया गया है। जिससे व्यापारियों को राशि जमा करने से लेकर कागजी प्रक्रिया का सामना नहीं करना होगा। ऑनलाइन सिस्टम में कोई गड़बड़ी होने या सर्वर खराब होने, सौदा निरस्त या फिर से सौदा कर दूसरे व्यापारी को माल बेचने की स्थित में व्यापारी फर्म के नाम में बदलाव भी कर सकते हैं। यह सुविधा भी व्यापारियों को मिलेगी। व्यापारी एक क्लिक पर कृषि उपज की खरीद-बिक्री, मण्डी फीस व अन्य जानकारी कहीं पर भी देख सकेंगे। साथ ही उनके खाते की जानकारी का प्रिंट भी प्राप्त कर सकेंगे। जिससे उनको खरीद-बिक्री संबंधी कागजी रखरखाव से मुक्ति मिलेगी व मण्डी पर उनकी निर्भरता कम होगी। व्यापारी एक क्लिक पर कृषि उपज की खरीद-बिक्री, मण्डी फीस व अन्य जानकारी कहीं पर भी देख सकेंगे। साथ ही उनके खाते की जानकारी का प्रिंट भी प्राप्त कर सकेंगे। जिससे उनको खरीद-बिक्री संबंधी कागजी रखरखाव से मुक्ति मिलेगी व मण्डी पर उनकी निर्भरता कम होगी।