मंच की सीढ़ियों से फिसलकर गिरे CM शिवराज, कार्यकर्ताओं से संभाला

छतरपुर : जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान चंदला में एक सभा के बाद मंच से उतर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पैर अचानक फिसल गया। और वे मंच से नीचे गिर गए। गनीमत ये रही कि जैसे ही सीएम मंच से गिरे तो सुरक्षा गार्ड सहित समर्थकों ने उन्हें संभाल लिया।

घटना के बाद सीएम तो सीधे रथ की ओर रवाना हो गए लेकिन उनकी पत्नी साधना सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों को मंच की व्यवस्था को लेकर फटकार लगाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुस्र्वार को राजनगर में जन आशीर्वाद यात्रा की सभा के बाद सीएम देर रात चंदला पहुंचे

यहां सभा स्थल पर केरोसिन के ड्रमों से मंच तैयार किया गया था। सभा को संबोधित करने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री मंच से उतरने लगे तो अचानक ही मंच की सीढ़ियों से उनका पैर फिसल गया।
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री तो लवकुशनगर की सभा के लिए जाने लगे लेकिन उनकी पत्नी साधना सिंह ने इस पर न सिर्फ ऐतराज जताया बल्कि जिम्मेदार पदाधिकारियों पर अपना गुस्सा भी उतारा। इस पूरे घटनाक्रम में सीएम को कोई चोट नहीं आई और वे लवकुशनगर की ओर रवाना हो गए।

Exit mobile version