jabalpurLatestमध्यप्रदेश

भेड़ाघाट: घर में हिस्सा मांगने और बदनाम करने से खफा पिता ने की पुत्र की हत्या

जबलपुर, (यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला)। थाना भेड़ाघाट अंतर्गत हीरापुर बंधा निवासी गज्जू लाल साहू ने अपने बेटे नीलेश उम्र 30 वर्ष की लकड़ी के पटिया से मार मार कर हत्या कर दी ।

भेड़ाघाट पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज साहू उम्र 32 वर्ष हीरापुर बंदा निवासी ने बताया कि वह किराना दुकान चलाता है उसका छोटा भाई नीलेश लगभग 10 वर्ष पूर्व घर से काम करने को कहकर बाहर चला गया था वही कुछ दिन पहले नीलेश में प्रेम विवाह कर घर में आकर रहने लगा और पिताजी से आधा हिस्सा लेने के लिए रोज लड़ाई करता था।

आज दोपहर 1:45 बजे नीलेश घर आया और पिता जी से बोला कि तेरे भाभी के अवैध संबंध है इसलिए तो तुम मुझे नहीं दे रहा है तेरे अवैध संबंधों के बारे में पूरे गांव में बता दूंगा गुस्से में गज्जू लाल ने आंगन में पड़ी लकड़ी का पटिया उठाकर नीलेश के सर पर कई बार मारा जिस से नीलेश के सर पर काफी चोटें लगी।

उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे चेक करके मृत घोषित कर दिया पुलिस ने कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
वहीं आरोपी गज्जू लाल साहू उम्र 60 वर्ष को ग्राम धर्मपुरा के बीच एक खेत से गिरफ्तार कर लिया है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम