सूने मकान में चोरों का धावा, जेवर व नगदी नहीं मिली तो फैला गए घर, एनकेजे थाना अंतर्गत देवरीहटाई मार्ग पर वारदात
सूने मकान में चोरों का धावा, जेवर व नगदी नहीं मिली तो फैला गए घर, एनकेजे थाना अंतर्गत देवरीहटाई मार्ग पर वारदा
कटनी(YASHBHARAT.COM)। एनकेजे थाना अंतर्गत कटनी-देवरीहटाई मार्ग पर बीतीरात अज्ञात बदमाशों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाया। मकान के मुख्य प्रवेशद्वार सहित अंदर के दरवाजों सहित आलमारियों का ताला तोड़ कर बड़े ही इत्मिनान से घर को खंगालना शुरू किया। चोरों का टारगेट था मकान के अंदर आलमारियों में रखा सोना, चांदी और नगद लेकिन जब चोरों को यह सब ज्यादा नहीं मिला तो वो पूरे घर में सामान फैला कर चले गए। मकान मालिक मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि उनके परिवार में कलरात वैवाहिक समारोह आयोजित था। जिसमें शामिल होने के लिए वो पूरे परिवार के साथ समीपस्थ ग्राम छपरवाह विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। इसी का फायदा उठा कर अज्ञात बदमाशों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया। मनोज के मुताबिक घर की महिलाओं ने विवाह समारोह की वजह से अपने सोने व चांदी के जेवर पहने हुए थे और घर में ज्यादा नगदी नहीं थी। इसलिए बदमाशा अपने नापाक मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाए परंतु मकान के अंदर सोने-चांदी के जेवर और नगदी व मिलने पर बदमाश मकान के अंदर का सामान बिखेर कर चले गए। मनोज के द्धारा चोरी की शिकायत एनकेजे पुलिस से की गई है। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश के लिए आसपास स्थित दूसरे मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बहरहाल बदमाशों के संबंध में कोई ठोस सुराग पुलिस को नहीं लगे हैं।

