Latest

हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस में ‘गैंगस्टर’ बन रहे थे आकिब और रेहान, महिला यात्री की सूझबूझ से सलाखों के पीछे पहुंचे हथियार तस्कर

हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस में ‘गैंगस्टर’ बन रहे थे आकिब और रेहान, महिला यात्री की सूझबूझ से सलाखों के पीछे पहुंचे हथियार तस्कर। झारखंड में हावड़ा-हटिया क्रिया योग एक्सप्रेस के जनरल कोच में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवकों ने सरेआम देसी पिस्टल निकालकर यात्रियों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गुरुवार को तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए युवक किसी बड़े अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का हिस्सा हैं।

ISI के ‘शहजाद भट्टी मॉड्यूल’ का पर्दाफाश: दिल्ली का ऐतिहासिक मंदिर था निशाने पर, 9 आतंकी गिरफ्तार।

हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस में ‘गैंगस्टर’ बन रहे थे आकिब और रेहान, महिला यात्री की सूझबूझ से सलाखों के पीछे पहुंचे हथियार तस्कर

हथियारों की खेप लेने गए थे आरोपी

RPF अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी आकिब खान (21) और रेहान खान (20) टाटानगर के आमबागान इलाके में अवैध हथियारों की बड़ी खेप लेने पहुंचे थे। उन्हें यह सप्लाई रांची पहुंचानी थी। हालांकि, देरी होने के कारण उन्हें खेप नहीं मिल पाई, जिसके बाद वे वापस लौटने के लिए ट्रेन के जनरल डिब्बे में सवार हो गए।

महिला यात्री की बहादुरी और RPF का एक्शन

ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला यात्री ने देखा कि एक युवक देसी पिस्टल लहराकर लोगों को धमका रहा है, जबकि दूसरा अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। महिला ने तुरंत पास के कोच में मौजूद RPF जवानों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही जवानों ने घेराबंदी की और दोनों को धर दबोचा।

तलाशी में बरामद हुई पिस्टल और कारतूस

ट्रेन के रांची स्टेशन पहुंचते ही RPF ने दोनों को सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान इनके पास से:

  • एक देसी पिस्टल

  • एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

अपराधिक इतिहास: पहले से दर्ज हैं 4 मामले

पकड़े गए दोनों आरोपी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र की सरताज कॉलोनी के रहने वाले हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी आकिब खान के खिलाफ पहले से ही 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन्हें हथियार देने वाला मास्टरमाइंड कौन है और रांची में ये हथियार किसे सप्लाई किए जाने थे।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि