Site icon Yashbharat.com

भारत बचाओ-जेल भरो आंदोलन में कांग्रेसियों की पुलिस से हुई जबरदस्त झड़प

yashbharat mono

जबलपुर : भारत बचाओ-जेल भरो आंदोलन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद्र यादव ,प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इसी बीच से कार्यकर्तओं की जमकर झड़प हुई। जबरन कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्तओं पर पुलिस ने वॉटर केनन और आँसू गैस का उपयोग भी किया।

युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने जबलपुर आए राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। यादव ने कहा कि शिवराज सरकार प्रदेश की जनता के साथ छलावा कर रही है और जनता के साथ झूठे वादे कर गुमराह कर रही है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जेल भरो आंदोलन करना हमारी कोई सोची समझी साजिश नहीं है बल्कि अब हमारी मजबूरी हो गई है

Exit mobile version