जबलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आगमन कल जबलपुर हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष साँसद विष्णुदत्त शर्मा का आगमन कल बुधवार 3 जून 2020 को होगा।
नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा कल दोपहर 1 बजे सड़क मार्ग से जबलपुर पहुँचेंगे,
तथा दोपहर 3 बजे भाजपा कार्यालय रानीताल में पत्रकारवार्ता को संबोधित करने के बाद रात्रि 8 बजे सड़क मार्ग से भोपाल रवाना होंगे।
