Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: सागर में 30 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने लगाया रात्रिकालीन लॉक डाउन

saugor sagar

saugor sagar

सागर। कोरोना अपडेट(आशीष शुक्ला) कोरोना संक्रमण के मामले में सागर जिला प्रदेश के टॉप 10 में शामिल हो गया। कोरोना की बढ़ती रफ्तार के बाद प्रशासन ने लगाया रात्रिकालीन लॉक डाउन, लगा दिया। जिले में फिर मिले हैं 30 पॉजिटिव।

सागर यश भारत/ जिले में कोरोना का संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से प्रशासन भी अब पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला कलेक्टर दीपक सिंह ने जिले में रात्रि कालीन लॉकडाउन के आदेश जारी किए।

गुरुवार को सागर जिले में फिर 30 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं वही 12 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। प्रशासन ने पूरे जिले में एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू करते हुए सभी तरह के समारोहों पर प्रतिबंध भी लगा दिया है। प्रशासन के नए आदेश से रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। इस दौरान जीवन उपयोगी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

यश भारत ने सागर में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही सख्त कदम उठाने की संभावना व्यक्त की थी। कलेक्टर दीपक सिंह ने कोरोना संक्रमण के मामलों की समीक्षा करने के लिए जिला स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक लेकर उक्त निर्णय लेते हुए आदेश जारी किए हैं।

Exit mobile version