Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: जबलपुर में आज फिर कोरोना का बड़ा विस्फोट, 552 नए संक्रमित के साथ बना रिकार्ड

corona_virus

corona_virus Omicron Varian

जबलपुर। यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला। जबलपुर में आज सोमवार को फिर कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ। यहां आज 500 से अधिक संक्रमित मिले जो अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है। 12 अप्रैल सोमवार के दिन जबलपुर जिले में 552 संक्रमित मिले।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज सोमवार बारह अप्रैल को 252 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2851 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 552 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज स्वस्थ हुये 252 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 19 हजार 723 हो गई है और रिकवरी रेट 85.87 प्रतिशत हो गया है ।

कल रविवार की शाम 6 बजे से आज सोमवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 552 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 22 हजार 967 हो गई है ।

पिछले चौबीस घण्टे में चार व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 292 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 2952 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2633 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

News updating..

 

Exit mobile version