Tuesday, May 26, 2026
Latest:
CoronajabalpurLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: जबलपुर में लगातार दूसरे दिन कोरोना का शतक, शनिवार को 108 नए पॉजिटिव मिले

जबलपुर। आशीष शुक्ला जबलपुर में आज भी कोरोना संक्रमण से राहत नहीं मिल सकी लगातार दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या शतक पार कर गई। आज भी जबलपुर में 108 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। आपको बता दें कि कल शुक्रवार को जबलपुर में 116 पॉजिटिव मिले थे।

वहीं स्वस्थ होने पर 32 व्यक्ति डिस्चार्ज भी हुए वहीं 1153 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 108 नये मरीज सामने आये हैं।

कोरोना से आज स्वस्थ हुये 32 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 768 हो गई है और रिकवरी रेट 95.42 प्रतिशत हो गया है। कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 108 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 572 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट नहीं मिली है। कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 552 हो गये है। कोरोना की जांच हेतु आज 1510 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम