Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा निकले कोरोना पॉजिटिव

IMG 20201004 WA0008

जबलपुर Jabalpur Corona Update। कोरोना संक्रमण की लौटती लहर से कलेक्टर कर्मवीर शर्मा भी ग्रसित हो गए हैं। मेडिकल की वायरोलाजी लैब से जारी रिपोर्ट में उन्हें भी कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा करीब दो माह बाद कोरोना से एक महिला की मौत की खबर है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सोमवार की रिपोर्ट में 44 नये मरीज सामने आए हैं।

तेजी से फैल रहा कोरोना: कोरोना संक्रमण जिले में भी तेजी से फैल रहा है। हर दिन आधा सैकड़ा के आसपास नये मरीज मिलने लगे हैं। जिले के मुखिया कलेक्टर भी इसकी चपेट में आ गए हैं। सोमवार को जो सैंपल रिपोर्ट जारी हुई है उसमें कलेक्टर को मिले 44 नये मरीज संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा स्वस्थ होने पर 30 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। सोमवार को 892 सैंपल की रिपोर्ट जारी की गई। जिसके आधार पर कोरोना से स्वस्थ हुये 30 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुकत होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 598 हो गई है और रिकवरी रेट 96.98 फीसद हो गया है।

 

सोमवार को 1150 व्यक्तियों के सैंपल लिये: रविवार की शाम 6 बजे से सोमवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घटे के दौरान मिले कोरोना के 44 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 114 हो गई है। चौबीस घंटे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट नहीं मिली है। कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव के स अब 264 हो गये हैं। कोरोना की जांच के लिए सोमवार को 1150 व्यक्तियों के सैंपल लिये गये।

Exit mobile version