Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: कटनी में 24 घन्टे में कोरोना का शतक, आज इन क्षेत्रों से मिले आधा सैकड़ा नए COVID पॉजिटिव

covid test kit

covid test kit

कटनी। कटनी जिले में पिछले 24 घन्टे में 105 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमे 53 केस कल शाम रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में मिले थे और आज दोपहर मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली रिपोर्ट में 51 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं।

इस तरह कटनी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बहोरीबंद निवासी 18 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवती, 27 वर्षीय युवती, बड़गांव रीठी निवासी 25 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय महिला, देवरी कलां निवासी 23 वर्षीय युवक, सिमरा रीठी निवासी 65 वर्षीय पुरूष, बिलहरी रीठी निवासी 32 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवती, 26 वर्षीय युवक, गुड़हर रीठी निवासी 23 वर्षीय युवक, 22 वर्षीय युवती, करौंदी ढीमरखेड़ा निवासी 23 वर्षीय युवक, पिपरिया सहलावन निवासी 40 वर्षीय महिला, रोशन नगर निवासी 45 वर्षीय महिला, दुबे कालोनी निवासी 55 वर्षीय पुरूष, पाठक वार्ड निवासी 35 वर्षीय युवक शामिल है।

वहीं जगमोहन दास वार्ड निवासी 35 वर्षीय महिला, संत नगर निवासी 33 वर्षीय युवक, अमरैया पार कैमोर निवासी 53 वर्षीय पुरूष,शास्त्री कालोनी निवासी 22 वर्षीय युवती, गायत्री नगर निवासी 34 वर्षीय युवक, 17 वर्षीय बालक, तिलक कॉलेज निवासी 50 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवक, झिंझरी निवासी 27 वर्षीय युवक, शिवाजी नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, राहुलबाग निवासी 32 वर्षीय युवक, हीरागंज निवासी 56 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय युवती, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट निवासी 40 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरूष, शेर चौक निवासी 50 वर्षीय पुरूष, गुरुनानक वार्ड निवासी 49 वर्षीय महिला पॉजिटिव निकली।

उधर डिस्ट्रिक्ट जेल निवासी 35 वर्षीय युवक, 55 वर्षीय पुरूष, एसीसी कटनी निवासी 30 वर्षीय युवती, ग्राम सरसवाही निवासी 51 वर्षीय पुरूष, शिवाजी नगर निवासी 40 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय पुरूष, लखेरा निवासी 65 वर्षीय महिला, कन्हवारा निवासी 14 वर्षीय युवती, बरही निवासी 53 वर्षीय पुरूष, भोजपुर निवासी 3 वर्षीय बालिका, बिसानी पन्ना निवासी 24 वर्षीय युवक, रोहतास निवासी 38 वर्षीय युवक एवं ग्राम पकरिया सतना निवासी 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Posted by Ashish Raikwar

Exit mobile version