Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर : कटनी में स्वास्थ्य विभाग की एक्सरे टेक्नीशियन सहित 7 नए मरीज, 437 हो गई कुल संक्रमित मरीजों की संख्या

breaking yashbharat

breaking yashbharat

कटनी। कटनी जिले में आज 7 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इसमे जिला चिकित्सालय की एक्सरे टेक्नीशियन व अन्य लोग शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक आज 412 सेम्पल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है, जिसमे रचना नगर निवासी 21 और 23 साल की महिला, जिला चिकित्सालय की 22 वर्षीय एक्सरे टेक्नीशियन, संत नगर निवासी 34 वर्षीय युवक, बहोरीबंद तहसील के ग्राम नीमखेड़ा निवासी 33 वर्षीय युवक, ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम झिन्ना पिपरिया निवासी 45 और 22 साल की महिला शामिल है।

आज चिरायु हॉस्पिटल भोपाल से नई बस्ती निवासी 7 एवं 10 साल की दो बालिकाओं के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। इस प्रकार अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 437 हो गई है।

Exit mobile version