Wednesday, May 13, 2026
Latest:
katniLatestराष्ट्रीय

बड़ी खबर : कटनी में आदर्श कालोनी का युवक और स्लीमनाबाद की महिला पॉजिटिव

कटनी। कटनी में आज दो लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिसमे आदर्श कालोनी साई मन्दिर के पीछे का 30 साल का युवक और स्लीमनाबाद निवासी 48 साल की महिला शामिल है।

कटनी में अब कुल केस 164 हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक कल रात आईसीएमआर जबलपुर से 87 सेम्पल की रिपोर्ट मिली थी, जिसमे 10 सेम्पल अंडर प्रोसेस और बाकी नेगेटिव होने की पुष्टि हुई थी। 10 अंडर प्रोसेस में से 2 पॉजिटिव निकले हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम