Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: कटनी भी पॉजिटिव, भेजे गए 4 सेम्पल में 9 साल की बच्ची संक्रमित, पहले से ही है क्वारन्टीन

lab test corona hospital

कटनी। कटनी जिले के ग्रीन जोन पर अब शायद नजर लग गई है। यहां कल भेजी गईं 4 लोगों की रिपोर्ट में एक 9 साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह परिवार मुम्बई से उमरिया जिला निवासी एक व्रद्ध महिला के साथ कटनी आये थे। दूसरे दिन व्रद्ध महिला की मृत्यु हो गई थी।

इसके बाद 24 मई को मृतक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।  रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उमरिया कलेक्टर ने कटनी कलेक्टर को पत्र लिखकर यह जानकारी दी। जब कटनी में परिवार का पता लगा तो आनन फानन 4 सदस्यों के सेम्पल लिए गए। आज रिपोर्ट आई।

इधर कटनी के संजय नगर क्षेत्र को कन्टेनमेट जोन बना दिया गया है। कटनी का यह पहला मामला है। थोड़ी राहत यह है कि यह परिवार पहले से ही क्वारन्टीन था। बच्ची को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है कलेक्टर एसबी सिंह ने बच्ची के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।

Exit mobile version